माधुरी दीक्षित का लाजवाब नृत्य व अभिनय

माधुरी दीक्षित एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री तथा नृत्यांगना हैं। 80 और 90 के दशक में इन्होंने स्वयं को हिन्दी सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था कि माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयीं। बचपन से ही उन्हें नृत्य में रुचि थी जिसके लिये माधुरी ने आठ वर्ष तक कथक का प्रशिक्षण लिया। सन् 2005 में उन्हें भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में शानदान प्रदर्शन किया। जैसे तेजाब का एक दो तीन, बेटा का धक-धक करने लगा और हम आपके हैं कौन का पहला पहला प्यार है। माधुरी दीक्षित ने नृत्य रियलिटी शो में जज के रूप में काम किया है। उन्होंने ‘झलक दिखला जा‘ और डांस दीवाने जैसे में काम किया है जिससे उनके नृत्य ज्ञान और अनुभव का पता चलता है। माधुरी दीक्षित को क्लासिकल बालीवुड और वेस्टर्न डांस में महारत हासिल हैं। माधुरी दीक्षित एक प्रेरणादायक हस्ती हैं। खासकर युवा लड़कियों के लिए जो उनके नृत्य कौशल और आत्मविश्वास से प्रेरित होती हैं। माधुरी दीक्षित को फिल्मकेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। माधुरी को भारतीय फिल्म उद्योग में पच्चीस साल पूरे करने के लिये फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। (हिफी)