मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें: सीएम यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा के साथ-साथ दोनों राज्यों की साझा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत है। दोनों राज्यों की सरकारें कुछ कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल को समत्व भवन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था और प्रबंधन की दृष्टि से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य बने हैं, पर भावनात्मक रूप से हम एक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सुझाव और सहयोग का आव्हान करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और कौशल का मध्यप्रदेश में भी विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।