दिल्ली में पानी के भण्डारण की व्यवस्था कर पाना मुश्किल कार्य: आतिशी

नई दिल्ली। राज्यों पर निर्भरता रही है। दिल्ली में न तो कच्चे पानी का कोई स्रोत है और न ही बड़ी मात्रा में कच्चे पानी का भंडारण करने की व्यवस्था है। इस वजह से दिल्ली में भविष्य में भी कच्चे पानी का भंडार करने की व्यवस्था कर पाना मुश्किल कार्य है।
यमुना नदी स्थित वजीराबाद बैराज का दौरा करने के दौरान आतिशी ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की आबादी लगातार बढ़ रही है और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से 30 साल पहले तय हुआ पानी मिल रहा है। इसके अलावा दिल्ली के पास कच्चे पानी का स्रोत नहीं है और यह बन भी नहीं सकता है। इस कारण वह कच्चे पानी के मामले में पड़ोसी राज्यों के भरोसे है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के लोग भी रहते है। इस कारण पड़ोसी राज्यों ने पानी उपलब्ध कराने के मामले में दिल्ली का ध्यान रखना चाहिए। उनकी ओर से दिल्ली के पानी में कटौती करने उनके राज्य के लोग भी परेशान होते है। उनको भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दिल्ली में पेयजल संकट होने पर पूरे विश्व में देश की छवि भी धूमिल होती है। क्योंकि दिल्ली में पूरी दुनिया के लोग घूमने आते है। इसके अलावा यहां पर सभी देशों के दूतावास भी है।