फिल्मी

शास्त्रीय नृत्य में निपुण हैं मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि एक पूर्व बालीवुड अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। यह विशेष रूप से भारत नाट्य और ओडिसी में कुशल हैं। भारत नाट्यम एक दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली है जो अपनी सटीकता और ज्यामितीय रेखाओं के लिये जानी जाती हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि ओडिसी नृत्य में भी निपुण हैं जो ओडिशा का एक शास्त्रीय नृत्य है। इस नृत्य की विशेशता सुंदर और प्रवाहमयी चाल है। उन्होंने एक अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक भी सिखाई है। मीनाक्षी आजकल अमेरिका में रहती हैं जहां वे भरत नाट्यम कथक और ओडिसी नृत्य सिखाती हैं। बालीवुड से संन्यास लेने के बाद भी वह नृय से संबंधित गतिविधियों में शामिल रही हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया है जिसमें चैरिटी कार्यक्रम और फंडरेजर शामिल हैं। 50 साल पुराने गाने एक मैं और एक तू जोकि फिल्म खेल-खेल में से है, पर 61 वर्षीय मीनाक्षी शेषाद्रि ने गोल्डन जुबली पूरी होेने पर डांस करके अपने अंदाज में जश्न मनाया। यह वीडियो एक्सट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं । इस गाने में मीनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह डांस देखकर इनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस डांस से 70 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button