उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 40 डिग्री से कम हुआ पारा, जल्द हो सकती है बारिश

लखनऊ। हवा थामने से शहर का तापमान बढ़ गया और तेज धूप ने भी लोगों को परेशान किया, लेकिन मौसम वैज्ञानिक ने एक दिन बाद यानी की 23 जून को बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से लखनऊ का तापमान 40 डिग्री से कम ही है।
मौसम अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से हवाओं का रुख थम गया। इससे तापमान में वृद्धि हो गई। हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। पश्चिमी यूपी में लू और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का दिन का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। कानपुर में दिन का पारा 42 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा, जो 29.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रयागराज अधिकतम 42 और न्यूनतम 28.6 रहा। आगरा 41.5 और 27.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बरेली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानिक के अनुसार लखनऊ में 23 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 23 जून से बारिश होने का असर होगा। वहीं 24 जून से लखनऊ में बादल छाएंगे। मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल आदि कुछ हिस्सों से होते हुए आगे बढ़े के साथ एमपी और झारखंड के कुछ हिस्से होते हुए आगे बढ़ रहा है। मानसून की 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी यूपी में पहुंचने की संभावना है। 24 जून से पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में 25 जून से बारिश का असर बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button