मोहन ने मोह लिया किसानों का मन (अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

किसानों का देश की अर्थव्यवस्था मंे आज भी बड़ा योगदान है। मध्य प्रदेश मंे कभी उद्योग-धंधों की चर्चा होती थी लेकिन अब वहां सोयाबीन का जिक्र होता है। मध्य प्रदेश देश का सोयाबीन स्टेट बन गया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गत दिनों (13 नवम्बर) को सोयाबीन उत्पादक किसनों के खातों मंे भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। यह भावांतर योजना फसलों की समर्थन मूल्य योजना जैसी है। किसानों की मेहनत और धैर्य की तारीफ करते हुए मोहन यादव ने कहा सीमा पर जवान और खेतों मंे किसान दोनों बराबर है। किसानों के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के बैंक खातों मंे डेढ़-डेढ़ हजार रुपये ट्रांसफर किये। मध्य प्रदेश मंे 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। माना जा रहा है कि लाडली बहना योजना प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित हुई थी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। देवास जिले में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने 183.25 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने किसानों पर फूल भी बरसाए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे लिए आज और कल के दिन अद्भुत हैं। बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि देकर कल भाईदूज और रक्षाबंधन त्योहार एक साथ मना लिये। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम समय चल रहा है। यह स्वर्णिम समय कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रहा है। वो बार-बार पूछ रहे हैं, क्या कर रहे हो, पैसा कहां से ला रहे हो, पैसे कैसे दे रहे हो, पैसे क्यों दे रहे हो। मैं उनसे कहता हूं, तुम रोते रहोगे-रोते रहोगे-रोते रहोगे और हम देते रहेंगे-देते रहेंगे-देते रहेंगे। हमारी सनातन संस्कृति का गौरव ही यही है कि माता-बेटी के हाथों में पैसा जाए। बहनों के लिए कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बहनों का भाई के साथ भावनात्मक संबंध होता है। वह घर अभागा है, जहां बहन-बेटी नहीं होती है। हमारी संस्कृति बेहद उदार है। दुनिया के लोग अपने देश को मां नहीं कहते, केवल भारत ही वो राष्ट्र है, जो मातृ सत्ता को स्वीकार करता है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों बराबर हैं। एक जान की बाजी लगाकर सीमा की रक्षा करता है, देश की सेवा करता है। वहीं, किसान भगवान सूर्य से आशीर्वाद लेकर लोगों की भूख मिटाने के लिए पसीने की एक-एक बूंद खेतों में बहाता है। किसानों की वजह से हमारी संस्कृति की अलग ही पहचान है। किसानों की वजह से ही पुराने जमाने से लेकर आज तक हमारे धन-धान्य भरे हुए हैं। हमारा किसान यही प्रार्थना करता है कि सबके भंडार भरे रहें, सब आनंद से रहें, किसी के जीवन में कोई कष्ट न आए। हमारा किसान सदैव मां अन्नपूर्णा के ही ध्यान में रहता है। भगवान बलराम को हल मिलने पर ऐसा लगता था जैसे जीवन मिल गया।
उन्होंने कहा कि देवास के नोट देश में प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाते हैं। देवास में अगर नोट न बने तो प्रगति रुक जाती है। किसानों की मेहनत से सोयाबीन, कपास, गेहूं सहित हर फसल लहलहाती है। किसानों की वजह से हमारे प्रदेश की विशेष पहचान है। आज मध्यप्रदेश देश का सोयाबीन स्टेट बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोयाबीन उत्पादकों को लाभ हो रहा है। पिछली बार सोयाबीन की कीमत 4800 रुपये थी, इस बार यह 5328 रुपये पर बिकी। हमने पिछले साल ही किसानों को बोनस दिया था। किसानों को उसकी फसल का सही दाम मिलना चाहिए। इसी भाव के साथ देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में भावांतर योजना शुरू की गई।
सीएम मोहन ने कहा कि जब हम भावांतर योजना लाए तो कांग्रेसी कहने लगे कि इस योजना को क्यों ला रहे हैं, पैसे कहां हैं, इस योजना की कोई जरूरत नहीं है, झूठ बोल रहे हो। मैं उनको कहता हूं कि तुम्हारे मुंह से जब भी निकलता है, गलत ही निकलता है। कांग्रेस ने कभी भी किसानों का भला नहीं किया। कांग्रेसी हवा में रहते हैं, मैदान में नहीं आते। अपनी ही दुनिया में रहते हैं। कांग्रेसी सोशल मीडिया चलाकर खुश हो जाते हैं। अपने इन्हीं कर्मों की वजह से वो 20 साल से सरकार से बाहर हैं और अगर उनके यही हाल रहे तो वो और 50 साल
सत्ता से बाहर रहेंगे। उन्हें कोई नहीं पूछेगा।
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेम चेंजर बनी लाड़ली बहना योजना की राशि बढाकर अब 1500 रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी में लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की किस्त ट्रांसफर की। अब तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए महीने मिलते थे। मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खाते में 1857 करोड़ रुपए एक साथ ट्रांसफर किए गए।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-मेरी बहनों, अब से हर महीने आपके खाते में आएंगे रुपये 1,500… आज सिवनी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस योजना में पहले 1 हजार रुपए हर महीने दिए जाते थे फिर धीरे-धीरे इस राशि तो बढाकर 1500 रुपए महीने कर दिया गया है। सरकार अब तक इस योजना में 29 किस्तों में 44 हजार 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। अब 250 रुपए महीने बढ़ाने से सरकार पर सालाना 3810 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि, कांग्रेस का आरोप है कि तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चैहान ने महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया गया है।
मोहन यादव ने कहा पहली बार उनके खाते में 30वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये भेजे गए हैं। अगर लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है तो पोर्टल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। यहां लाभार्थी को अपना समग्र आईडी या लाड़ली बहना का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसे भरने के बाद अकाउंट के स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी। अगर लाभार्थी के खाते में पैसा नहीं आया है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। जैसे हो सकता है कि आपके बैंक खाते का ई-केवाईसी नहीं हुआ हो। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ हो। पात्रता की शर्तें अगर पूरी नहीं करती हैं तब भी पैसा अटक सकता है। लाड़ली बहना योजना का ई-केवाईसी नहीं होने पर भी राशि अटक सकती है।(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)



