धनुष संग उनके गाने पर झूमती नजर आईं मृणाल

पिछले कुछ दिनों से साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की डेटिंग की खबरें चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें धनुष की आगामी फिल्म के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक जानकारी मिल रही है कि मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है, जिसने दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है। हाल ही में सोशल मीडया पर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पिछले महीने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को कार में बैठे देखा जा सकता है। साथ ही वह वीडियो में अपने फैंस से पूछती हुई नजर आ रही हैं कि क्या उन्होंने उनकी फिल्म के लिए टिकट बुक करा ली है। इसके बाद अभिनेत्री धनुष की आगामी फिल्म इडली कढ़ाई के गाने ‘एन्ना सुगम’ को गाते हुए झूमती दिख रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कहा जा रहा है कि हाल ही में मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों, डॉ. कार्तिका कृष्णमूर्ति और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक्टर की बहनों ने भी उन्हें फॉलो किया है। इस खबर ने धनुष-मृणाल के अफेयर्स की चर्चाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं कही है।
आपको बता दें कि अभिनेता धनुष की शादी पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। उन्होंने 2004 में शादी की थी, लेकिन 18 साल की शादी के बाद 2022 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। फिर 2024 में अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की। (हिफी)