देश

जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा की उपलब्धियां और कांग्रेस सरकार के घोटाले सामने रखेंगे  : नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में अपनी उपलब्धियां और कांग्रेस सरकार के घोटाले जनता के सामने रखेंगे। पहली यात्रा तीन सितंबर को विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से शुरू होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। समापन भोपाल में 25 सितंबर को होगा, इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं। तोमर यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्घ्य प्रदेश भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और सरकार बनाएगी।
चुनाव में भाजपा की जीत के बाद क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे? इस पर तोमर ने सिर्फ इतना कहा कि अब भी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं। इसके निर्णय का अधिकार संसदीय फोरम के पास है। उनसे पूछा गया कि अभी तक चुनाव के पहले शिवराज सिंह चौहान यात्रा निकालते थे, अब संगठन निकाल रहा है। क्या जनता का आशीर्वाद कम हो गया है। तोमर बोले कि पार्टी में सामूहिक नेतृत्व है, पर श्रेष्ठता शिवराज जी की है, क्योंकि वह सीएम हैं। वह भी हर दिन यात्राओं में शामिल होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सिंधिया हमारे नेता हैं, पार्टी में उनके आने से हमारी ताकत बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button