नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन

-ओम प्रकाश उनियाल
देहरादून। महिला मोर्चा के तत्वाधान में बंजारावाला स्थित कृष्णा गार्डन वेडिंग पैलेस में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी हेतु प्रधानमंत्री जी ने ष्नारी शक्ति वंदन विधेयकष् के रूप में महिलाओं को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण मिलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी थी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व दायित्वधारी श्रीमती मधु भट्ट, शशि चमोली, कार्यक्रम संयोजिका अनुराधा वालिया, केदार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बागड़ी, क्षेत्रीय पार्षद राजपाल सिंह पायल, महानगर की मंत्री प्रियंका गोसांई, मंत्री डॉ दिव्या नेगी , कोषध्यक्ष शोभा रावत व चारों मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रभारी सुमन सिंह नीलू साहनी पूजा नौटियाल एवं समस्त टीम एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुई।