सीएम योगी ने 1148 पुलिसकर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी

लखनऊ। सीएम योगी ने आज 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। सड़क पर अगर आज नमाज नही हो रहा है तो कहीं भी सड़क पर हनुमान चालीसा भी नहीं हो रहा है। मैं अक्सर कहता हूं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का हिस्सा बनने के लिए मुझे अच्छा लगा की महिलाओं की भी भागीदारी है। च्ड मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया के अंदर सम्मान से देखा जा रहा है।
6 पहले लोग उत्तर प्रदेश के प्रश्न प्रदेश के रूप में देखते थे। प्रधानमंत्री ने 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की योजना की घोषणा की थी। इसमें 3 करोड़ शौचालय बनने थे। पहले ढाई साल में सिर्फ 45 लाख ही बन पाए और अगले ढाई साल में पूरा किया।
उत्तर प्रदेश के परसेप्शन को बदलने में उत्तर प्रदेश के पुलिस बल का भी बहुत योगदान है। उत्तर प्रदेश में संगठित घटनाएं नहीं हो रही है। धार्मिक स्थलों से एक सप्ताह में माइक उतार लिए गए। पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर और भी बुरी स्थिति थी। लेकिन आज के समय उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है।
सीएम ने कहा कि 1 लाख 54 हजार से अधिक भर्ती हुई है। ट्रेनिग की क्षमता की भी बढ़ाया गया है। साइबर थाने प्रदेश के हर रेंज में है। मिशन शक्ति का काम हर जनपद में चल रहा है। महिला कार्मिक को भी अलग. अलग जगह पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। पुलिस की प्रोन्नति बोर्ड ने भी 129000 पुलिसकर्मियों की प्रमोशन के काम को भी आगे बढ़ाया।
सीएम ने कहा कि साल 2017 में पुलिस की भर्ती सुप्रीम कोर्ट से स्टे लगने के बाद चौलेंज था। आज पुलिस भर्ती में 500000 कर्मियों की भर्ती है। आज कोई भर्ती प्रकिया में भाई.भतीजावाद का आरोप लगा सकता है। आज युवाओं के चेहरे की चमक बता रही है कि उन्होंने मेहनत की थी। लोग मानते है कि आज यूपी पुलिस बहुत ही अच्छा काम कर रही है। सभी बड़े कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर रहे है। पिछले 6 साल में जो परिवर्तन आया। वह सबको देखने को मिला है।
यूपी के अंदर 36 लाख करोड़ का निवेश आया। इससे यूपी में परिवर्तन हुआ है। कानून व्यवस्था के कारण ही यूपी में निवेश आया है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस का विस्तार हुआ है। आज जोनल स्तर पर हम फोरेंसिक लैब स्थापित कर चुके है। महिला सुरक्षा में मामले में और भी काम करना होगा।