देश

मानसून के बाद शुरू होगा नौणी शिमला सड़क का काम: सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने मानसून को मद्देनजर रखते हुए सड़क कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-मटौर, मंडी-पठानकोट सड़क को फोरलेन में विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोनों फोरलेन परियोजनाओं की सुंदरता बढ़ाने और अनावश्यक रूप से पहाड़ियों को काटने के बजाय जहां संभव हो, वहां सुरंगों के निर्माण पर बल दिया।
सुक्खू ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर और मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने के निर्देश दिए। सरकार कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है और दोनों फोरलेन परियोजनाएं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रियों के समय तथा धन की बचत होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार और अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button