उत्तर प्रदेश

अयोध्या, लखनऊ और कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचान, विपक्ष कर रहा है साजिश: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद में सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर (लखनऊ) व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब ब्रांड’ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है। सीएम ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के नेताओं के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमलों को लेकर नहीं निकलते।
बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि चुनाव में सपा व कांग्रेस समाज के बड़े तबके को गुमराह करने में सफल रहे। भाजपा जातिवादी नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी पार्टी है। इसलिए हमें सर्वसमाज के पास जाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाने वालों को जवाब दीजिए। सीएम ने कहा कि सपा कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button