ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हो गयी। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें याद करके इमोशनल हो गईं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की।
फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
बता दें कि कई सालों की डेटिंग के बाद, रितेश और जेनेलिया ने 2012 में मराठी परंपराओं के अनुसार शादी कर ली थी। (हिफी)