विश्व-लोक

ब्रटेन में अब कीर स्टार्मर बनेंगे पीएम मोदी से मिलते हैं विचार

ब्रिटेन में लेबर पार्टी का वनवास खत्म हो गया और 14 साल के लंबे इंतजार के बाद लेबर पार्टी की ब्रिटेन में सरकार बनने जा रही है। लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने मौजूदा पीएम ऋषि सुनक को पटखनी दे दी है। लेबर पार्टी ने ब्रिटेन आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को पूरी तरह से रौंद दिया है। आम चुनाव के नतीजों में लेबर पार्टी को बहुमत मिल गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया कि 14 साल बाद लेबर पार्टी सत्ता में लौट रही है और कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लेबर पार्टी की इस आंधी की वजह भी कीर स्टार्मर ही हैं। कीर स्टार्मर के पीएम बनने में महज औपचारिकता शेष है। कीर स्टार्मर के शासन काल में भी ब्रिटेन संग भारत की खूब बनने की संभावना दिख रही है।
कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को उन्हीं की सोच जैसा एक और दोस्त मिल जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कीर स्टार्मर के राज में भारत संग ब्रिटेन के रिश्ते और गहरे होंगे। इसकी वजह है कि पीएम मोदी की तरह ही कीर स्टार्मर भी सोच रखते हैं। ब्रिटेन आम चुनाव में लेबर पार्टी के उम्मीदवार कीर स्टार्मर का नारा रहा है- कंट्री फर्स्ट, पार्टी सेकेंड। पूरे चुनावी अभियान में लेबर पार्टी और कीर स्टार्मर का इस पर फोकस रहा। यही वजह है कि वोटरों ने कीर स्टार्मर की झोली भर दी और आज वह प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कीर स्टार्मर की यह सोच- कंट्री फर्स्ट, पार्टी सेकेंड, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से मिलती-जुलती है। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी नेशन फर्स्ट है। प्रधानमंत्री मोदी अनेक मौकों पर यह दोहरा चुके हैं कि वह ‘नेशन फर्स्ट और पार्टी सेकेंड’ सिद्धांत का पालन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में इस विजन को सकार किया है। ‘नेशन फर्स्ट-पार्टी सेकेंड’ सिद्धांत 2014 से ही पीएम मोदी के काम का हिस्सा रहा है। केवल चुनावी अभियान ही नहीं, जब वह सत्ता में आए तो उन्होंने नेशन फर्स्ट सिद्धांत को ही तरजीह दी। पीएम मोदी का कहना है कि देश का विकास सिर्फ और सिर्फ नेशन फर्स्ट सिद्धांत से ही होगा। नेशन फर्स्ट सिद्धांत को लेकर वह कांग्रेस को कई बार कोस भी चुके हैं कि उसके लिए केवल परिवार फर्स्ट है, जबकि भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट। कीर स्टार्मर का कंट्री फर्स्ट, पार्टी सेकेंड सिद्धांत भी मोदी के नेशन फर्स्ट सिद्धांत का अंग्रेजी वर्जन लगता है। इतना ही नहीं, कीर स्टार्मर फलस्तीन मामले पर भी मोदी की तरह ही सोच रखते हैं। लेबर पार्टी फलिस्तीनी देश को मान्यता देने की वकालत करते आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button