
भाजपा ने मोहन यादव को सौंपी राज्य की कमान
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है। इस चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी की ओर से मोहन यादव को आगे किया गया है। आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी और मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव ओबीसी के बड़े चेहरे हैं। उज्जैन दक्षिण से जीत कर आए हैं। संघ के बेहद ही करीब है। शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था।
Hife FeatureDecember 11, 2023