यूपी के नेताओं के एमपी दौरे पर अखिलेश यादव बोले-सब मुंह की खाएंगेय वह हार का स्वाद चखेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी का चुनावी अभियान के दूसरे दिन संगठन की बैठक की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे और सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। हर वर्ग के लोग आज दुरूखी हैं। मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। प्छक्प्। गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ है। सपा प्रमुख बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बार एमपी में परिवर्तन होना तय माना जा रहा है। अखिलेश के अनुसार उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार के जो 100 विधायक प्रचार करने के लिए मध्य प्रदेश आए हैं, वह हार का स्वाद चखेंगे।
हर वर्ग के लोग आज दुरूखी हैं। मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। प्छक्प्। गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ है। मुझे उम्मीद है समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव लड़ेगी, पहले से ज्यादा सीटें सपा जीतने जा रही है। ष्कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है, अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो बिजली क्यूं नहीं मिल रही गरीबों को? किसान की आय दोगुनी की बात की। मैं जानता हूं उत्तर प्रदेश में ये किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं दे पाए। बीजेपी ने बड़े उद्योपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया।
भाजपा वालो को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमे कम से कम 33 परसेंट महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाएं। समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपए मिले। ष्इतने वर्षों के बाद और दिल्ली की सरकार होने के बावजूद सबसे ज्यादा परेशानी में हमारी माताएं-बहनें हैं। भाजपा वाले धूम धाम से प्रचार कर रहे कि महिला रिजर्वेशन बिल हमने पास कर दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि न जाने ये कब लागू होगा। अखिलेश का कहना है कि मध्य प्रदेश में हार का अंदेशा बीजेपी को भी है, इसलिए उन्होंने यहां से अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट घोषित नहीं की है। दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर नहीं लग पाई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि श्समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी , समाजवादी पार्टी का एक संगठन है जो एमपी में बीजेपी को हाराने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी।श् उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समय-समय पर सीट जीती है। हम चुनाव के लिये तैयार हैं। उनका कहना है कि पीडीए पर काम करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश में जीत मिल सकती है। सीटों को लेकर अखिलेश यादव का कहना है कि वह पार्टी के नेता और कार्यकर्ता से सुझाव लेकर तय करेंगे कि किन सीटों पर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना है।