फिल्मी

आम लोगों से जुड़ी है पंचायत: सांविका

एक्ट्रेस सांविका इन दिनों सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत’ के चैथे सीजन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सीरीज में परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में सांविका ने वेब शो पंचायत की लोकप्रियता और फैंस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘पंचायत’ लोगों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि इसकी कहानी आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी हुई है। सांविका का कहना है कि सीरीज में दिखाए गए गांव, लोग, रिश्ते और भावनाएं बहुत ही सच्ची लगती हैं। इस वजह से दर्शक इस शो से खुद को जोड़ पाते हैं। शो के फैंस काफी वफादार हैं, जो भी एक बार शो देख लेता है, वो आगे भी हर सीजन का इंतजार करता है और इसे दिल से पसंद करता है।
‘पंचायत’ का पहला सीजन कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान रिलीज हुआ था। दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आया। इसकी सादगी भरी, दिल से जुड़ी कहानी ने लोगों के मन को छू लिया। पिछले कुछ सालों में ‘पंचायत’ ने अपना एक खास फैन ग्रुप खड़ा किया है। यह प्राइम वीडियो पर भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल शो में से एक बन चुका है। संविका ने बताया कि ‘पंचायत’ की कहानी और किरदार बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले शो से बहुत अलग हैं और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने कहा, ‘हमें बहुत खुशी है कि पंचायत को इतनी सफलता मिली है। किसी ने नहीं सोचा था कि इस सीरीज को इतनी बड़ी संख्या में पसंद किया जाएगा। उस समय जो शो बन रहे थे, वो इससे बिल्कुल अलग थे, ज्यादा ग्लैमर और ड्रामा वाले थे। पंचायत ने अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों ने इसे जितना प्यार दिया है, वो वाकई बेहद खास है।’ उन्होंने कहा, ‘विदेशों में रहने वाले लोगों ने भी पंचायत को काफी पसंद किया है। शो की जड़ों से जुड़ी कहानी ने सभी का दिल जीत लिया। अब यह शो एक मिसाल बन चुका है। मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि दुनियाभर के लोग इसे देख रहे हैं। यह हम सबके लिए एक गौरव का पल है।’ (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button