भीषण गर्मी से जाग रही जनता, इंदौर में प्रकृति संरक्षण के लिए होंगे बड़े आयोजन

इंदौर। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक किया है। पांच जून के दिन शहर में कई बड़े आयोजन होंगे। इससे पहले भी कई संस्थाएं शहर में आयोजन करेंगी।
जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर पर्यावरण परिसंवाद सप्ताह (मई 30 से 5 जून तक मनाया जाएगा। सनावादिया में होने वाले इस आयोजन में शहर और शहर के बाहर की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। संस्था की फाउंडर जनक पलटा ने बताया कि यह 32 वां वार्षिक पर्यावरण परिसंवाद सप्ताह आयोजित हो रहा है। यू .एन .ई. पी. ने इस वर्ष का विषय ष्हमारी भूमि, हमारा भविष्यष्, हमारी पीढ़ी को इसकी पुनर्स्थापन करना हैष् रखा है। पृथ्वी दिवस 2024 पर घोषित थीम है हमारा ग्रह बनाम प्लास्टिक। क्योंकि स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के जोखिम पर व्यापक जागरूकता लाना जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को तेजी से समाप्त करना होगा।