देश

साझा प्रयासों से बंगबंधु के सोनार बंगलादेश का विजन साकार करेंगे : पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की सोच के साथ भारत एवं बंगलादेश के बीच विकास साझीदारी के 10 अरब डॉलर के स्तर को पार कर जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ साझा प्रयासों से बंगबंधु के सोनार बंगलादेश का विजन साकार होगा।
श्री मोदी ने बंगलादेश की प्रधानमंत्री श्रीमती हसीना के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से भारत एवं बंगलादेश के साझा सहयोग से बनी तीन परियोजनाओं के संयुक्त रूप से लोकार्पण के अवसर पर समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी भी लिंक से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री ने भारत-बंगलादेश सहयोग की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संबंध निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। पिछले 9 वर्षों में हमने मिलकर जितना काम किया है, इतना काम कई दशकों में भी नहीं हुआ था। हमने सीमा पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता की बहाली के लिए, दशकों से लंबित, भूमि सीमा करार किया और समुद्री सीमा विवाद को भी सुलझाया। दोनों देशों के लोगों की साझा अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमने बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के विकास पर विशेष बल दिया। बीते नौ वर्षों में भारत बंगलादेश सहयोग के बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में तीन नई बस सेवाएं शुरू की की गई हैं। इससे ढाका, अगरतला, शिलांग, गुवाहाटी, और कोलकता को आपस में जोड़ा गया और इस दौरान तीन नई रेल सेवाएं भी शुरू की गईं। वर्ष 2020 से भारत-बंगलादेश के बीच कंटेनर और पार्सल ट्रेनें भी चल रही हैं। पिछले 9 वर्षों में अंतर्देशीय जलमार्ग को यात्री एवं मालवहन यातायात के लिए विकसित किया गया। इसी रास्ते से बंगलादेश से त्रिपुरा के लिए निर्यात का रास्ता खुल गया है। विश्व का सबसे बड़ा क्रूज दृ गंगा विलास – भारत और बंगलादेश के बीच शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में चटगांव और मंगला बंदरगाहों के रास्ते से भारत के उत्तर पूर्व के राज्यों को जोड़ा गया है। हमारी कनेक्टिविटी पहल ने, कोविड महामारी के दौरान जीवनरेखा का काम किया। “ऑक्सीजन एक्सप्रेस” ने चार हजार टन से ज्यादा तरल मेडिकल ऑक्सीजन भारत से बंगलादेश पहुंचाई। पिछले 9 सालों में, भारत-बंगलादेश सीमा क्षेत्र पर, चार नयी आव्रजन जांच चौकियां खोली गयीं हैं और, पिछले 9 वर्षों में हमारा आपसी व्यापार लगभग तीन गुना हो गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन 9 वर्षों की यात्रा में, आज श्अखौरा-अगरतला रेल लिंकश् उसका उद्घाटन भी एक ऐतिहासिक पल है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से बंगलादेश का ये पहला रेल लिंक है। त्रिपुरा का बंगलादेश के साथ मुक्ति संग्राम के समय से गहरा नाता रहा है। इस लिंक के माध्यम से, पूर्वोत्तर भारत के राज्य, बंगलादेश के बंदरगाहों से भी जुड़ेंगे। ‘खुलना-मंगला बंदरगाह रेल लाइन’ इसके बनने से अब बंगलादेश का मंगला बंदरगाह, रेल के रास्ते ढाका और कोलकाता व्यापारिक केन्द्र से जुड़ गया है।
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि आज हमने ‘मैत्री तापविद्युत परियोजना’ के दूसरे यूनिट का उद्घाटन किया। पिछले 9 वर्षों में, हमारे विद्युत एवं ऊर्जा सहयोग में यह एक नई कड़ी है। वर्ष 2015 से, 160 मेगावाट बिजली, त्रिपुरा से बंगलादेश जा रही है। पिछले वर्ष, हमने मैत्री तापविद्युत संयंत्र के पहले यूनिट का अनावरण किया था। इसी वर्ष, मार्च में, दोनों देशों के बीच पहली सीमापार हाई स्पीड डीजल पाईपलाइन का उद्घाटन किया गया। हमारे आपसी सहयोग से बंगलादेश की ऊर्जा सुरक्षा को बल मिला है। ऊर्जा क्षेत्र में बंगलादेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुआ है। यही नहीं, इस वर्ष उपक्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए भारत, बंगलादेश और नेपाल के बीच बिजली के आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button