पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा, सीएम मोहन ने किया था शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने वालों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले दो सेवाएं शुरू की गई थीं। एक पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और दूसरी पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा थी। इसमें पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का नोडल विभाग पर्यटन विभाग है, जबकि पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के संचालन की जिम्मेदारी विमानन विभाग के पास थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को उज्जैन से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया था। इसमें हेलीकॉप्टर से दो तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को इंदौर और भोपाल से जोड़ना था। इस सेवा का पहले सवार मुंबई का एक परिवार था, जो उज्जैन से ओंकारेश्वर गया था। इसके बाद इस सेवा का हेलीकॉप्टर दूसरी बार उड़ा ही नहीं। इसका कारण यात्री नहीं मिलना बताया जा रहा है।
पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर और महेश्वर को भोपाल और इंदौर से जोड़ने की शुरुआत की गई। इसमें हेलीकॉप्टर की संख्या को बढ़ाकर प्रदेश के मैहर, दतिया, ओरछा, अन्य धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के देव स्थलों को भी हवाई यात्रा से जोड़ने की योजना बनाई गई थी।