देश
दिवाली मनाने के लिए पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस बार दिवाली का पर्व राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर में मनाएंगी। देर रात प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। दिवाली मनाने के लिए पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आई हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है। अक्सर प्रियंका गांधी शिमला आती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। प्रियंका गांधी का शिमला से सटे छराबड़ा में अपना घर है।