प्रियंका का भाजपा सरकार पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 1975 में आपातकाल लगाने की तिथि 25 जून को संविधान हत्या दिवसश् के रूप में मनाने के सरकार के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने बार-बार संविधान पर प्रहार किया है वे नकारात्मक सोच के साथ श्संविधान हत्या दिवसश् मना रहे हैं।
अब वही लोग श्संविधान हत्या दिवस मनानेश् जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा श्भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा ष्जिन्होंने संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे नकारात्मक राजनीति वाला श्संविधान हत्या दिवसश् मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा।