फिल्मी

राजकपूर के रूस कनेक्शन को मजबूत कर रहे पुतिन

भारतीय कलाकारों का विदेशों से कनेक्शन अभी का नहीं है ये बहुत पुराना है। शोमैन राज कपूर का जादू सिर्फ भारत ही नहीं रूस में भी खूब देखने को मिला था। जादू ऐसा कि लोगों ने उनकी कार को कंधे पर उठा लिया था। रूसियों पर जो जादू राज कपूर ने चलाया था, उस कनेक्शन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मजबूत करना चाहते हैं।
राज कपूर की फिल्मों का रशिया में जलवा होता था। कहा जाता है रूस में बॉलीवुड को किसी ने पहचान दिलाई तो वो कोई और नहीं बल्कि राज कपूर ही है। अब सालों बाद एक बार फिर ये साबित हो गया कि बॉलीवुड फिल्मों को रूस में पसंद किया जाता है। ये हम नहीं, बल्कि खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। 6वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इसी महीने के 22-23 अक्टूबर को रूस के कजान में आयोजित होने वाला है। ब्रिक्स की तैयारियों के बीच पुतिन का बॉलीवुड प्यार एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। एक बैठक के दौरान पुतिन से पूछा गया कि भारत के बाहर बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रशंसक कौन है? इस पर राष्ट्रपति पुतिन ने फिर से भारतीय फिल्मों के प्रति रूस की प्रशंसा की घोषणा की है।
राज कपूर की फिल्मों का रशिया में जलवा होता था। ‘आवारा’ जब रिलीज हुई थी तो लोग उनके दीवाने हो गए थे। रशिया में उनकी फिल्म के 63 मिलियन टिकट्स बिक गए थे। इस फिल्म ने 29 मिलियन रुबल्स का कलेक्शन किया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button