विश्व-लोक

आयरलैण्ड में बच्ची पर नस्लवादी हमला

आयरलैंड में नस्लवादी हमलों का ताजा शिकार एक छह साल की भारतीय मूल की बच्ची बनी है। केरल के कोट्टायम से ताल्लुक रखने वाली निया नवीन, दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड के वाटरफोर्ड शहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी 12 से 14 साल के बच्चों के एक गिरोह ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे गंदी कहते हुआ कहा कि भारत वापस चले जाओ। बच्ची की मां 8 साल से आयरलैंड में रह रही है और पेश से एक नर्स हैं। यह घटना ऐसे समय पर घटी है जब आयरलैंड में भारतीय समुदाय पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में डबलिन में एक भारतीय व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया था, वहीं एक टैक्सी ड्राइवर पर दो लोगों पर बोतल से हमला किया था। इन सभी घटनाओं में लोगों से कहा गया कि वे अपने देश वापस जाएं। आयरलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है।
बच्ची की मां, अनुपा अच्युतन ने आयरिश मिरर को बताया कि गिरोह ने उनकी बेटी के चेहरे पर घूंसे मारे, उसके प्राइवेट पार्ट पर साइकिल से वार किया, उसकी गर्दन पर घूंसे मारे और उसके बाल भी खींचे। अनुपा अच्युतन का परिवार जनवरी में इस घर में रहने आया था। अनुपा अच्युतन के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और वो अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने घर के लिए घर अंदर थीं। कुछ ही मिनटों बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी। वह इतनी डरी हुई थी कि बता तक नहीं पाई कि उसके साथ क्या हुआ। हालांकि, बच्ची के दोस्तों ने बताया कि कुछ लड़कों ने उसे चेहरे पर मुक्के मारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। बच्ची की मां ने बताया कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया था और अब उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वो सोच भी नहीं सकती थीं कि उनकी बेटी वहां असुरक्षित होगी। उनका कहना है कि वो आयरलैंड को अपना घर मानती थीं लेकिन आज खुद को असहाय महसूस कर रही हैं। लड़की की मां ने बताया कि जिस तरह हमला करने वाले लड़के उन्हें देखकर हंस रहे थे, वो सबसे डरावना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button