देश

जनता से माफी मांगे राहुल गांधी: सीएम शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस के रवैये को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धारा 370 को हटाए जाने का विरोध किया। कांग्रेस ने अब नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के साथ धारा 370 के पक्ष में जो काम किया है, इससे उनका देश विरोधी असली चेहरा सामने आया है।
कांग्रेस हमेशा अलगाववाद और आतंकवाद का समर्थन करती रही है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के टुकड़े करने की बात करने वालों से मिलते हैं। ये उनकी देश विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करता है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे देश के हित में काम करते हैं या विरोध में। इसी मानसिकता के साथ कांग्रेस वापस जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को पनपाना चाहती है। देश और जम्मू-कश्मीर की जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अज्ञानी है और उनकी बात देश की जनता के समझ से परे है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश में संविधान विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस ने जनता की चुनी सरकारों को गिराने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button