मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन हैं राहुल विजय

मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्हें आए दिन रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा जाता है। अब एपी ढिल्लों के म्यूजिक कॉन्सर्ट में वह न सिर्फ स्टेज पर आईं बल्कि मिस्ट्री मैन के साथ अपने इंस्टाग्राम में रोमांटिक सेल्फी भी साझा की।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन एपी ढिल्लों का गाना विद यू लगाया। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर तरफ अब यही चर्चा है कि अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हुई।
अर्जुन कपूर से हुए ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा को अब तक कई बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन है। जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री मैन का नाम राहुल विजय है। जो कि बॉलीवुड के मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट हैं। हालांकि अब तक बस इतनी ही जानकारी मिल पाई है। बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा सार्वजनिक रखा। (हिफी)