देश

सेवानिवृत्त चिकित्सकों और रिटायर्ड अफसरों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत कई सेवानिवृत्त चिकित्सकों और अधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी राष्ट्रवादी लोगों का आह्वान किया कि वे पीएम मोदी के समर्थन में आगे आएं।
पार्टी मुख्यालय में विशिष्ट जनसंपर्क के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों को मिस्ड कॉल से सदस्य बनाया और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
हम सभी के लिए दुनिया की सबसे सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना सौभाग्य की बात है। हम एकमात्र राजनीतिक दल है जहां हर छह साल के बाद प्रत्येक सदस्य को दोबारा पार्टी से जुड़ने की प्रतिबद्धता जतानी पड़ती है। चाहे वह प्रधानमंत्री हों या राष्ट्रीय अध्यक्ष या अन्य कोई बड़े से बड़ा पदाधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button