रोहिणी नीलेकणी बनी देश की सबसे दानवीर महिला, कर दिए 170 करोड़ रुपये दान

भारत और दुनिया भर में कई अमीर लोग हैं, जो अपनी संपत्ति के कारण लगातार चर्चा में बने रहते है। वहीं कई भारतीय भी अपनी संपत्ति के कारण लगातार सुर्खियों में रहते है। दुनिया भर में भी कई रईस ऐसे हैं जो समय समय पर दान देते रहते है। इसमें बिल गेट्स से लेकर वॉरेन बफे तक का नाम शामिल है। कई ऐसे अरबपति हैं जो दान देने में सबसे आगे रहते है।
भारत भी दानवीरों की भूमि रही है। यहां भी रईस दान देने से कोई परहेज नहीं करते है। भारत में जहां सूर्य पुत्र कर्ण को सबसे महान दानी माना जाता है वहीं आज के समय में भी कई दिग्गज ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान में दिया है ताकि समाज का कल्याण हो सके। भारत में एचसीएल के शिव नादर, विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी से लेकर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी समय समय पर दान देते रहे है। ये सभी रईस अपनी कमाई से शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में दिल खोलकर दान करते है। दान करने में सिर्फ भारतीय पुरुष उद्योगपतियों का ही नाम आगे नहीं है बल्कि महिला उद्योगपति भी दान करने के मामले में सबसे आगे है। ऐसी ही महिला है रोहिणी नीलेकणी, जो इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी की पत्नी हैं।
रोहिणी नीलेकणी को एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकारी लिस्ट में शामिल किया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा दान देने वाली भारतीय महिला रोहिणी नीलेकणी बनी है। नंदन नीलेकणी की तरह रोहिणी भी सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है। इस बार उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जाने वाले परोपकार में सबसे शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस वर्ष रोहिणी नीलेकणी ने महिलाओं में सबसे बड़ी रकम दान में दी है।
जानकारी के मुताबिक खून की भारतीय दानवीरों की हालिया लिस्ट में शीर्ष स्थान पर नीलेकणी है जिन्होंने 170 करोड रुपए की बड़ी रकम को दान में दिया है। सिर्फ यही नहीं वह देश के 10 सबसे अमीर दानवीरों की सूची में भी शामिल हो गई है। बता दें कि सिर्फ रोहिणी नहीं लेकर ही नहीं बल्कि उनके पति नंदन नीलेकणी भी दान देने में सबसे आगे रहते हैं। रोहिणी के बारे में बता दे कि वह पीछे से एक पत्रकार रही है और वर्तमान में एक एनजीओ का संचालन करती है। वह शिक्षा स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर अपनी भागीदारी रखती है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। रोहिणी के अलावा उनके पति नंदन नीलेकणी बीते वर्ष 189 करोड रुपए का दान दिया था जिसके बाद वह भी चर्चा में आए थे।
बता दें कि भारत के कई बड़ी बिजनेसमैन दान देने में हमेशा आगे रहते हैं। नंदिनी में टॉप 10 दानवीरों में सबसे पहले पायदान पर कल के फाउंडर शिव नादर है जिन्होंने बीते 5 साल में तीसरी बार यह पायदान हासिल किया है। शिव नादर 2042 करोड रुपए दान कर चुके है।