साधना को अंदाज व हेयर स्टाइल के लिए किया जाता है याद

अभिनेत्री साधना का अंदाज और हेयर स्टाइल मशहूर था। साधना ने आखिरी पब्लिक अपीयरेंस साल 2014 में दी थी। वह रणबीर कपूर के साथ शानिया एनसी और विक्रम फडनिस के लिए रैम्प पर उतरी थीं। ये रैम्प वॉक कैंसर और एड्स पेशेंट्स को सपोर्ट करने के लिए किया गया था। साधना का जन्म पाकिस्तान के कराची में दो सितंबर 1941 को हुआ था। 1947 में बंटवारे के बाद वह अपने माता-पिता के साथ भारत आ गई थीं। अभिनेत्री अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थीं। कहते हैं साधना के पिता ने उनका नाम साधना इसलिए रखा था क्योंकि उनके पिता को 1930 की अभिनेत्री और डांसर साधना बोस काफी पसंद थीं। इसलिए अपनी बेटी का नाम भी उन्होंने साधना ही रखा। पिता के कहने पर ही साधना ने अभिनय इंडस्ट्री में कदम रखा था।
72 साल की साधना रणबीर कपूर के साथ रैम्प पर आई थीं। बताया जाता है कि यह पहला मौका था जब साधना ने रैम्प वॉक की थी। अपना प्यार दिखा रहे हैं। साधना ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। उनका जाना फिल्म लवर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था। साधना आज भले इस दुनिया में नहीं लेकिन अपने अंदाज और हेयरस्टाइल के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई अभिनेत्रियां अपनी किस्मत आजमाने आती हैं, लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी होती हैं, जो अपने अभिनय के जादू से हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में बस जाती हैं। अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपने हेयरस्टाइल से भी हिंदी सिनेमा में राज किया है। आज भले ही अभिनेत्री हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनका यह हेयरस्टाइल महिलाओं के बीच काफी प्रचलन में हैं। (हिफी)