देश

राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकता है पथराव : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना के नेता संजय राउत ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्हों ने कहा कि ऐसी आशंका है कि राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं, पूरे देश में दंगे भड़काए जा सकते हैं।
संजय राउत ने कहा कि जो राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा कर सकता है। जनता के मन में शंका है कि वो 2024 में चुनाव जीतने के लिए पूरे देश में दंगे करा सकता है। ऐसा आरोप है पुलवामा हुआ नहीं कराया गया। लोगों के मन में शंका है कि 2024 का चुनाव जीतने के लिए या लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए जो राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है अयोध्या में, उस वक्त पूरे देश से लोगों को बुलाकर ट्रेन छोड़कर किसी ऐसे एरिया में ट्रेन में पथराव किए जाएंगे। ट्रेन के ऊपर आग के गोले छोड़े जाएंगे और पूरे देश में दंगे होंगे।
वहीं, चीन द्वारा पूरे अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर क्षेत्रीय दावा करते हुए एक नया आधिकारिक मैप जारी करने पर शिवसेना (न्ठज्) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री को देखना चाहिए, अभी वे ठत्प्ब्ै में गए, उन्होंने चीन के राष्ट्रपति को गले लगाया। उसके बाद चीन का मैप आता है तो यह उनसे(च्ड) पूछना चाहिए। इसे देखने के बाद हमारा तो दिल टूट गया है। राहुल गांधी ने जो कहा है वह सच है कि हमारी जमीन चीन ने ले ली है। आपमें हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button