सारा अली की नानी थीं इमरजेंसी की ग्लैमर गर्ल

मीनू बिम्बेट दिल्ली की जानी मानी समाजसेविका थीं। वह रुखसाना सुल्ताना के नाम से मशहूर हुईं। रुखसाना ब्रिटिश भारत के पंजाब में पली-बढ़ीं और विभाजन के बाद दिल्ली आ गईं। बाद में उन्होंने भारतीय सेना के अधिकारी शिविंदर सिंह विर्क से शादी कर ली। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, 1970 के दशक तक वह संजय गांधी की करीबी सहयोगी और दोस्त बन गईं। उनकी प्रसिद्धि का कारण 1975-77 के आपातकाल के दौरान उनकी भूमिका थी, जब उन्होंने पुरानी दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में संजय गांधी के नसबंदी अभियान का नेतृत्व किया था। उन पर हजारों पुरुषों की जबरन नसबंदी कराने का आरोप लगा। इस अभियान ने उन्हें संजय और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ पूरी दिल्ली में खौफ की पात्र बना दिया। वह आपातकाल की ग्लैमर गर्ल कही जाने लगीं। उस दौर में लोग उन्हें बॉलीवुड की ज्यादातर अभिनेत्रियों से भी ज्यादा खूबसूरत कहते थे।
1958 में, रुखसाना ने एक बेटी अमृता सिंह को जन्म दिया, जो 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। रुखसाना सारा अली खान और
इब्राहिम अली खान की नानी और 1991 से 2004 तक सैफ अली खान की सास थीं। संजय की असामयिक मृत्यु और बाद में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद रुखसाना ने सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया। तब तक, अमृता ने अपने फिल्मी करियर की भी शुरुआत कर दी थी। बाद में वह लाइमलाइट से दूर रहने लगीं। (हिफी)