विश्व-लोक

हज के लिए सऊदी अरब का डिजिटल कदम

सऊदी अरब में होने वाली हज यात्रा मुस्लिमों के लिए खास मायने रखती है। हज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है। सऊदी अरब में हज करने पूरी दुनिया से मुसलमान पहुंचते हैं। हाल के वर्षों में हाजियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हज के दौरान कई अप्रिय घटनाएं भी हो जाती है जिसे रोकने के अब सऊदी अरब सरकार ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। सऊदी सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह के हाजियों के लिए हज को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए नुसुक कार्ड जारी करने का फैसला लिया है जो प्रिंटेड रूप में उपलब्ध होगा।
हज और उमराह मंत्रालय में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अंडरसेक्रेटरी इंजीनियर अब्दुल अजीज अल-मुताहमी ने बताया कि नुसुका उमराह की इस पहल का मकसद जरूरी सेवाओं को आसान बनाना है। अल-मुताहमी ने अल-इखबारिया चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा, यह कार्ड हाजियों के लिए कई सेवाओं को बेहद आसान बनाता है।इसे हाजियों के लॉजिस्टिक्स पहलुओं को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे हाजियों को जरूरी सेवाओं तक जल्दी और कुशलता से पहुंचने में मदद मिलेगी। यह कार्ड गैरकानूनी ढंग से हज पर आने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए लागू किया गया है। हज में होगी आसानी। इस कार्ड से हाजी शटल और बस सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्ड अधिकारियों को मुख्य क्षेत्रों में सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करेगा।कार्ड से परिवहन वाहनों के लिए रिफ्यूलिंग आसान हो जाएगी, जिससे समय बचेगा। हाजी आसानी से रहने की जगह के बारे में पता कर सकेंगे और अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच सकेंगे।यह कार्ड हाजियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button