देश

भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाएं है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान में 25 सितंबर तक 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बनाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 24 दिन के अंदर प्रमाणिक एवं पारदर्शी तरीके से 1 करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के इतने कम समय में रिकॉर्ड बनाना अभूतपूर्व है। संगठन पर्व के पहले चरण में प्रदेश में 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने, जिसमें से 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए।
भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री, सांसद, विधायक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ उतरकर और गली गली घूमकर सदस्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button