फिल्मी

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा का गिफ्ट किया फ्लैट बेंचा

शक्ति कपूर 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे कभी कॉमेडियन बने तो कभी विलेन। फिर वो चाहे हिम्मतवाला हो राजा बाबू, अंदाज अपना अपना या फिर जुड़वां उनका हर किरदार यादगार है। बात करें उनकी बेटी श्रद्धा कपूर की तो वो भी हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जहां पिता शक्ति कपूर का दौर अब खत्म हो चुका है, वहीं बेटी श्रद्धा कपूर अभी बॉलीवुड में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी सिनेमा से हटकर एक खबर सामने आई। शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर का गिफ्टेड अपार्टमेंट बेच दिया है। स्क्वायर यार्ड्स ने इस बात की जानकारी दी है। जुहू, मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय रिहायशी इलाकों में से एक है, जहाँ कई बॉलीवुड हस्तियाँ रहती हैं। यह इलाका अपने खूबसूरत समुद्र तट, आलीशान रेस्तराँ और अंधेरी और बांद्रा जैसे व्यापारिक केंद्रों से निकटता के लिए जाना जाता है। यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और मुंबई मेट्रो नेटवर्क से भी बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है।
आईजीआर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के स्क्वायर यार्ड्स के विश्लेषण के अनुसार, वरुण धवन, मधु मंटेना और साजिद खान जैसे बॉलीवुड सितारों के भी जुहू में अपार्टमेंट हैं।
रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, अभिनेता शक्ति कपूर ने मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच हेवन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में अपना अपार्टमेंट 6.11 करोड़ रुपए में बेच दिया है, यह डील 26 दिसंबर 2024 के दिन रजिस्टर हुई थी। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा दस्तावेज रजिस्टर किये गए थे और डाक्यूमेंट्स के मुताबिक शक्ति कपूर का अपार्टमेंट 881 स्क्वायर फीट का था। जूहू, वेस्ट मुंबई का प्राइम सबअर्बन एरिया है, जहां अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, अजय देवगन शहीद कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। इसके अलावा जुहू अपने खूबसूरत बीच और रेस्टोरेंट्स के लिए भी बेहद मशहूर हैं, जहां अंधेरी और बांद्रा जैसे बिजनेस हब कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये घर 88 स्क्वायर फीट है। स्टांप ड्यूटी 26.66 लाख और रजिस्ट्रेशन चार्ज 30 हजार रुपये है।
बता दें कि ये अपार्टमेंट शक्ति कपूर को उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने गिफ्ट किया था। शुरू में वो इस घर में 50 परसेंट की हिस्सेदार थीं। बाकी का आधा हिस्सा शक्ति की पत्नी शिवांगी कपूर के नाम था। फिर श्रद्धा और शिवांगी ने अपना अपना हिस्सा शक्ति के नाम कर दिया। शक्ति कपूर ने इस घर को बेचने से पहले किराए पर भी चढ़ाया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button