झारखंड में घोर अंधकार, कुशासन का, भ्रष्टाचार का, विकास रुका हुआ है: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। झारखंड में भाजपा के प्रभारी चौहान ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हिंदू महाकाव्य रामायण के रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तरह बताया। उन्होंने आज साफ तौर पर कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार रहते हुए झारखंड के लोग खुशहाल नहीं हो सकते।
8000 से ज्यादा हत्याएं, अपहरण, लूट- ये सब अंधकार फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं अंधकार में हैं, झारखंड में आज रोटी और माटी संकट में है। हम पूरे झारखंड की बात करते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 634 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 297 उम्मीदवारों ने 38 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपने दस्तावेज जमा किए। इन सीट पर 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी, जबकि उम्मीदवार एक नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।