फिल्मी

सिंगर सुचित्रा ने मंगेतर पर लगाये मारपीट के आरोप

देशभर में जहां निक्की हत्याकांड का मुद्दा छाया हुआ है। वहींए सिनेमा की दुनिया से नामी सिंगर और पूर्व रेडियो जॉकी सुचित्रा एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। डोलो.डोले फेम सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया हैए जिसमें उन्होंने अपने मंगेतर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वह इस वीडियो में बता रही हैं कि कैसे चेन्नई हाई कोर्ट के वकील शुनमुगराज ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि घर.पैसा सब छीन लिया।
सिंगर और पूर्व रेडियो जॉकी सुचित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं। अपने वीडियो में उन्होंने मंगेतर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुचित्रा ने अपने मंगेतर पर आरोप लगाए कि उनके मंगेतर ने उन्हें उनके चेन्नई स्थित घर से बाहर निकाल दिया हैए जिसके बाद उन्हें कुछ महीने पहले ही नौकरी मिल गई और वह मुंबई आ गई।इससे पहले भी सुचित्रा ने अपने मंगेतर के खिलाफ मारपीट के संकेत दिए थेए लेकिन बाद में उन्होंने ये पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दिए थे। अब अपने हालिया वीडियो में पहली बार उन्होंने शुनमुगराज का नाम लेकर सारी पोल पट्टी खोली है।
सुचित्रा ने बताया कि उनका मंगेतर उन्हें अपने जूते से पहलवान की तरह पीटता था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा.चैड़ा कैप्शन भी लिखाए जिसके साथ सारा हाल बयां किया है। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत कुछ झेला हैए जिसके चलते अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी। उन्होंने बताया कि वह 5 साल से शुनमुगराज को जानती थीं और उनके साथ इंगेज्ड थीं। वीडियो शेयर करते हुए सुचित्रा ने कैप्शन में लिखा. ष्चाहे यह कर्म कुछ भी होए मैं एक औरत होने के नाते हार नहीं मानूंगी। इस शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा लीए जो मैंने गानों से बड़ी मुश्किल से कमाई थी। गाना मुश्किल नहीं था। मुश्किल थी पेशेवर रवैया बनाए रखनाए छेड़खानी को नजरअंदाज करनाए ष्काउचष् से दूर रहना और सुरक्षित रहना।ष् वह कहती हैं. ष्एक हिंसक आदमी तभी डरावना लगता है जब वो शारीरिक रूप से करीब हो। अब जब मैं शुनमुगराज के शारीरिक प्रकोप से दूर हूंए तो मैं उसे गिराने के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक हर डिजिटल टूल का इस्तेमाल कर सकती हूं। ;हिफीद्ध

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button