दक्षिण भारत के संस्थान एमपी में लगाएं औद्योगिक इकाइयां

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुपुर पहुंचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के औद्योगिक संस्थान मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइया।ं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करने को लेकर इस इंडस्ट्रियल बेल्ट का दौरा किया। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यहां जो यूनिट संचालित हैं उसको देखकर मन में संतोष का भाव आया है और यह कार्य उन क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है, यहां आकर लोग रोजगार पा रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु की यह औद्योगिक इकाई एक तरह से श्रम मंदिर है, जहां अपने पसीनों से श्रमिकों की अपनी आजीविका भी चलती है और वे देश की खुशबू दुनिया तक पहुंचाते हैं। यह श्रमिक बंधु बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेस्ट कॉर्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है, प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए जाएंगे। तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ रात्रि भोज बैठक में भी हिस्सा लिया।