देश

यूपी के 24 जिलों में साइकिल यात्रा निकालेगी सपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रहे है। समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य रखा है। इसी को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक नई रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत प्रदेश के 24 जिलों में साइकिल यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के जरिए सपा जातीय जनगणना जैसे मुद्दों को धार देने का काम करेगी।
बता दें कि सपा भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयारी कर रही है। इसी के मद्देनजर सपा 24 जिलों में साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा क्रांति दिवस के मौके पर 9 अगस्त से प्रयागराज से शुरू होगी और प्रदेश के लगभग दो दर्जन जिलों को कवर करेगी। इस यात्रा की अगुवाई समाजवादी पार्टी के युवा नेता और इलाहाबाद विश्व यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अभिषेक यादव करेंगे, जिसमें पार्टी के कई सीनियर नेता भी शामिल होंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का हिस्सा बनने को कहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों, विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
पार्टी ने साइकिल यात्रा को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा पर पीडीए ( पिछड़े दलित, अल्पसंख्यक मुस्लिम) का शोषण और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए यात्रा में सत्ता के विकल्प के रूप में समाजवादी सरकार की नीतियों, समाजवादी विचारधारा को नौजवान जनता के सामने रखेंगे। यात्रा में जातिगत जनगणना की मांग, आरक्षण में हो रहे छेड़छाड़ और किसानों के शोषण के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा। यात्रा की शुरुआत देश बचाओ – देश बनाओ के नारे से होगी। इसके लिए पार्टी तैयारियां कर रही है।
सपा की साइकिल यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त 2023 को प्रयागराज से होगी। यात्रा लगभग दो दर्जन जिलों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ से होकर, यहां के सभी सपा कार्यालयों, सभी विधानसभा सीटों और तहसीलों से होकर गुजरेगी। जहां पर जनता को सपा की नीतियों और विचारों और कामों को बताया जाएगा और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगाी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button