श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका के स्टार कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में ड्रीम डेब्यू किया है। जुलाई 2022 में अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद से मेंडिस ने अपने पहले छह टेस्ट में कम से कम एक 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। अब गॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में मेंडिस ने शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैचों में से हर एक में 50 से अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में इससे पहले यह कारनामा सिर्फ एक बार हुआ है। पिछले साल पाकिस्तान के सऊद शकील पहले सात टेस्ट में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले टेस्ट खिलाड़ी बने थे। अब इसमें मेंडिस का नाम भी जुड़ गया है।
इन दोनों से पहले भारत के सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के सईद अहमद, वेस्टइंडीज के बासिल बूचर और न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने अपने पहले छह टेस्ट में अर्धशतक लगाए थे।