देश

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

देहरादून। (हिफी)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। हल्द्वानी में कचरा-मुक्त अभियान में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केन्द्रीय रक्षा एवमं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल श्रीमती बेला तोलिया, डीआईजी योगेन्द्र सिंह रावत, डीएम नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद सिंह मीणा, व पंकज उपाध्याय सिटी- मजिस्ट्रेट समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पखवाड़ा देहरादून प्रवास पर पधारे राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश के सानिध्य में महानगर अध्यक्ष भाजपा देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्एक तारीख, एक घंटा, एक साथश् के दृष्टिगत दून अस्पताल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के आयोजन में सहभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर नगर मंडल वार्ड़ 21 एमकेपी, बूथ क्रमांक 104 नगर निगम में किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारी ने स्वच्छता अभियान में अपने साथ अधिक अधिक लोगों को जोड़ने हेतु शपथ भी ली। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों का सम्मान भी किया गया। बाद में दून अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरण किये गए एवं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की गई।
इस दौरान उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, क्षेत्र विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री भाजपा खेलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री भाजपा गोविंद सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट जी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, वार्ड पार्षद रोहन चंदेल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती पूनम बुटोला शर्मा, बबलू बंसल जी, विधायक प्रतिनिधि राजपुर विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिषेक नौड़ियाल, वैभव अग्रवाल समेत बूथ वार्ड के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
दून अस्पताल, देहरादून में ष्स्वच्छता अभियानष् चलाया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर , एवं स्टाफ से साफ सफाई हेतु जागरूकता फैलाने की अपील भी की। साथ ही सभी को देश की स्वच्छता के विषय में शपथ दिलाई और फल भी वितरित किए। इस मौके पर माननीय राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश जी उपस्थित रहे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button