तारा सुतारिया ने रैंप पर किया प्यार का इजहार

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तारा और वीर को इंडिया कॉउचर वीक के एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर एक-साथ देखा गया था, जिसके बाद अब कपल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने फैशन शो में एक्टर वीर को फ्लाइंग किस देकर उनके साथ अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। दरअसल, प्यार का इजहार करते हुए तारा 24 जुलाई को दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक करते वक्त अचानक अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस करती नजर आईं। तारा स्ट्रैपलेस गाउन और बहुत ही खूबसूरत ज्वेलरी में रैंप पर दिखाई दे रही थी। रैंप के बीचों-बीच जाते हुए वह मुस्कुरा रही थीं और इस दौरान वीर को उन पर प्यार लुटाते देखा गया। तारा और वीर के डेटिंग की अफवाहें इस साल मई में पहली बार सामने आई थीं। लैक्मे फैशन वीक में साथ रैंप वॉक करने के महीनों बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स सामने आए थे।तारा ने इससे पहले रणबीर कपूर के कजिन आधार जैन को तीन साल तक डेट किया था और 2023 में अलग हो गए थे। उसके बाद उनका नाम जिस्म 2 के अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ जोड़ा गया। (हिफी)