कारोबार

18 और 22 कैरेट सोने में फर्क

आजकल सोने का विषय लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण लगातार सोने की बढ़ती कीमतें हैं। आने वाले महीनों में सोना की मांग और भी बढ़ने वाली है क्योंकि आने वाले महीनों में कई त्योहार आने वाले हैं। साथ में शादियों का सीजन भी अब नजदीक है। ऐसे में अब सोने की मांग बढ़ने वाली है। अगर आप भी आने वाले दिनों में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपको अभी तक 18 या 22 कैरेट सोने के बीच में अंतर नहीं पता है। 18 कैरेट सोना वह सोना होता है, जिसमें 75 प्रतिशत शुद्ध सोना और 25 प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी होती हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो 22 कैरेट सोने में 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। बाकी का बचा हिस्सा अन्य धातुओं का होता है। अगर आप अपने गहनों में मजबूती चाहते हैं, तो आप 18 कैरेट का सोना खरीद सकते हैं। 18 कैरेट का सोना 22 कैरेट के सोने के मुकाबले मजबूत होता है क्योकिं यह थोड़ा कठोर होता है। वहीं 22 कैरेट के सोने में ज्यादा प्रतिशत सोना होता है। ऐसे में यह थोड़ा कम कठोर होता है। इसके अलावा अगर आप अपने गहनों में हीरे या अन्य कीमती तरह के पत्थर जड़वा रहे हैं, तो आपके लिए 18 कैरेट का सोना बेस्ट रहेगा। वहीं अगर आप केवल सोने का गहना खरीद रहे हैं, तो आप 22 कैरेट का सोना भी खरीद सकते हैं। सोने की मात्रा कम होने के कारण 18 कैरेट सोना 22 कैरेट के सोने के मुकाबले सस्ता होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button