देश
मार्च तक पूरी हो जाएगी कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया : सुक्खू

शिमला। आगामी मार्च माह तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने संबोधन में ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय को हैलीपोर्ट की सुविधा से जोड़ा जा रहा है।
राज्य नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर है तथा यहां पर 70 प्रतिशत तक वन क्षेत्र है। इसलिए हिमाचल प्रदेश को उत्तर भारत के फेफड़े भी कहा जाता है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।