फिल्मी

कई फिल्मों में करवा चैथ के दृश्य छू गये थे दिल को

करवा चैथ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पति और पत्नी का यह एकमात्र त्योहार है, जिसमें पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती है और रात को चांद निकलने पर पति की पूजा कर भोजन ग्रहण करती है। पति-पत्नी के त्योहार की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है। करवा चैथ को लेकर फिल्मों में भी कई गाने बने हैं। बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में करवा चैथ के व्रत को दिखाया गया है। ये फिल्में बताती हैं कि करवा चैथ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि प्यार की अमिट डोर है।
करवा चैथ के त्योहार पर चांद को देखकर व्रत खोलने की ये परंपरा बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नजर आई है। आज हम बात करेंगे उन चुनिंदा फिल्मों की, जहां करवा चैथ का सीन दिल छू लेने वाला रहा। ये सीन न सिर्फ इमोशनल हैं, बल्कि प्यार की मिसाल भी देते हैं। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फैमिली ड्रामा फिल्म बागबान में करवा चैथ का सीन इमोशनल टच देता है। हेमा मालिनी का किरदार अपने पति (अमिताभ बच्चन) के लिए व्रत रखती है। बेटों की कठोरता के बीच ये सीन पति-पत्नी के अटूट बंधन को दर्शाता है। चांद देखते हुए आंसू और मुस्कान का मेल दिल को छू जाता है।
इसी प्रकार फिल्म कभी खुशी कभी गम में करवा चैथ का सीन काजोल और शाहरुख खान के बीच फिल्माया गया है। चांद निकलते ही काजोल हंसते-हंसते छलनी से चांद देखती है। ये सीन इतना मजेदार और रोमांटिक है कि आज भी फैंस इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। वहीं इस सीन में करीना कपूर भी ऋतिक रोशन के साथ मस्ती करती हैं। करीना ने फिल्म में पूजा का किरदार निभाया है। करीना एक सीन में ऋतिक से कहती हैं- मैंने तो चांद को देख लिया, अब तुम भी देख लो। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी करवा चैथ का शानदार सीन दिखाया गया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का यह खास सीन घर-घर पहुंचा। काजोल का किरदार सिमरन अपने बॉयफ्रेंड राज (शाहरुख) के लिए व्रत रखती है।
सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी ऐश्वर्या का किरदार नंदिनी करवा चैथ का व्रत रखती है। गुजराती रीति-रिवाजों से सजा ये सीन पारंपरिक रंगों से भरपूर है। नंदिनी चांद को देखकर व्रत खोलती है, जो प्यार और त्याग की कहानी को और गहरा बनाता है। सलमान का इंतजार वाला ट्विस्ट तो कमाल का है।शाहिद कपूर और अमृता राव की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इश्क विश्क में करवा चैथ का सीन हल्का-फुल्का और मजेदार है। अमृता का किरदार जिया राज (शाहिद कपूर) के लिए व्रत रखती है। फिल्म में चांद देखने का ये सीन युवाओं को खूब पसंद आया।
(हिफी डेस्क-हिफी फीचर)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button