फिल्म बेटा के गाने ने माधुरी को बनाया धक-धक गर्ल

बॉलीवुड की कई फिल्में और गाने ऐसे रहे हैं, जो ऑडियंस के दिलों- दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। बाद में एक्ट्रेसेज को इन्हीं नामों से याद भी रखा जाता है। ऐसा ही कुछ साल 1992 में माधुरी के साथ हुआ था। साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’में माधुरी ने एक गाने पर डांस किया था, जिसके बाद उनका नाम ही ‘धक धक’ गर्ल पड़ गया था। बता दें कि खुद श्रीदेवी को भी कहीं न कहीं ये अहसास तो हुआ होगा कि उन्होंने ये फिल्म क्यों नहीं की लेकिन माधुरी दीक्षित के लिए तो ये सुनहरा मौका साबित हुआ था। अनिल कपूर के करियर को भी फिल्म से नई दिशा मिली थी। विकिपीडिया के अनुसार, इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 करोड़ रुपये था। इस फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस जहां भी जाती थीं, उन्हीं इसी नाम से पुकारा जाने लगा था। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म बेटा उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। एक गाना तो माधुरी दीक्षित के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था। फिल्म का वो गाना था। ‘धक धक करने लगा’ इस गाने ने उस दौर में इतना बवाल मचाया था कि माधुरी दीक्षित रातों- रात स्टार बन गई थीं। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। खुद इंद्र कुमार ने कोमल नाहटा संग इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। बोनी कपूर ने उनसे बहुत झगड़ा भी किया लेकिन वो नहीं मानी थीं। इंद्र ने बताया कि बाद में माधुरी दीक्षित को फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म की सफलता के बारे में तो सभी ने सोचा होगा। लेकिन ऐसी सफलता के लिए तो खुद मैंने भी नहीं सोचा था। हालांकि इसकोे बनाने से पहले काफी चीजों को लेकर बदलाव हुए, जैसे मैं और कादर साहब अलग होकर काम कर रहे थे। बहरहाल, माधुरी दीक्षित की किस्मत इसी फिल्म से बदल गयी थी। (हिफी)