देश

समाज में कुछ बदलाव लाने के लिए एक लक्ष्य होना चाहिए: तीरथ सिंह रावत

देहरादून। रोबस्ट वर्ल्ड संस्था की ओर से विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों की याद में किया गया। शुरुआत संस्था अध्यक्ष शुभ विश्नोई की पुस्तक ‘दयालु इशारों’ के विमोचन से हुई। इस मौके पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि समाज में कुछ बदलाव लाने के लिए बस एक लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शुभ बिश्नोई कम उम्र से ही निरंतर कहानी लेखन में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के बारे में लोगों तक जानकारी भेज रहे हैं। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि शुभ विश्नोई की किताब लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी संस्था हर क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रही है। शुभ विश्रोई ने बताया कि उनकी किताब युवाओं को प्रेरित करती है कि वे समाज और देश के लिए कुछ अच्छा सोच सकें। विधायक सविता कपूर ने कहा कि बच्चों को मोबाइल, गेम कंप्यूटर से दूर रहना चाहिए। स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि शुभ विश्रोई का पर्यावरण और समाज के प्रति प्रेम साफ दिखाई देती है। उन्होंने कई हजार पौधे लगाकर मिसाल कायम की है। कार्यकर्म में अशोक सक्सेना, रजत अग्रवाल, शिव प्रसाद गैरोला, संजय विश्नोई, धीरेंद्र भारद्वाज, डॉ. शिप्रा शर्मा, रजत शक्ति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button