मिशन 80 को पाने के लिए भाजपा ने शुरू किया ‘वोटर चेतना महाअभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। जिसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। बीजेपी मिशन 80 को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते अब बीजेपी अपनी रणनीति के तहत 29 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में एक साथ महाअभियान की शुरुआत करेगी। इस महाअभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगे और लोगों से संपर्क करेंगे।
भाजपा मिशन 80 को पाने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। 29 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में महाअभियान शुरु होगा। बीजेपी इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां कर रही है। महाअभियान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके लिए आज यानी 16 अक्टूबर से जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर काशी क्षेत्र में जिला स्तर पर शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची की बारीकियां के बारे में जानेंगे। इसके बाद महाअभियान की शुरुआत होगी जिसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के हर घर में मतदाताओं को साधने के लिए पहुंचेंगे। इस बार भाजपा का फोकस उन सीटों पर ज्यादा है जिनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन इलाकों में पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यकर्ता इस महाअभियान के तहत हर घर में दस्तक देंगे और जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगें। बता दें कि यह वोटर चेतना महाअभियान प्रत्येक दहलीज के साथ प्रत्येक कैंपस तथा प्रत्येक चौपाल पर पहुंचने का एक अभियान है। हर 18 वर्ष की आयु को पूरा करने वाले युवाओं विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम की मतदाता सूची से जोड़ने या नाम काटने का काम इस महाअभियान के तहत किया जाएगा।