विश्व-लोक

यूक्रेन के खजाने पर ट्रम्प की नजर

रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है। इस बीच युद्ध से जुड़े कई अपडेट आए हैं। अमेरिका की ओर से कुछ समय के लिए हथियारों की आपूर्ति रोकना, क्रेमलिन के करीब बम धमाका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन से बेहद खास चीज की डिमांड शामिल है। यूक्रेन से ऐसी चीज मांग ली है, जिसके लिए रूस लड़ाई लड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन के साथ एक समझौता करना चाहते हैं, जिसमें यूक्रेन दुर्लभ धातुओं यानी रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति की गारंटी देगा। इन धातुओं का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पिछले साल अक्टूबर में यह विचार रखा था, जो रूस के साथ युद्ध खत्म करने के उनके ‘विजय प्लान’ का हिस्सा था।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘हम यूक्रेन को बता रहे हैं कि उसके पास बहुत मूल्यवान धातुएं हैं। हम यूक्रेन के साथ एक समझौता करना चाहते हैं, जिसमें वे हमारी मदद के बादले इन धातुओं और अन्य चीजों के आपूर्ति की गारंटी देगा।’ ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन इसके लिए तैयार है और वह अमेरिका की लगभग 300 अरब डॉलर की मदद के बदले यूक्रेन से समानता चाहते हैं। ट्रंप के इस बयान से हर कोई खुश नहीं है। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि ट्रंप की यह डिमांड ‘बहुत स्वार्थी और आत्मकेंद्रित’ है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद इन संसाधनों का इस्तेमाल यूक्रेन को फिर से खड़ा करने के लिए करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button