Uncategorizedदेश

भारतीय गुणवत्ता परिषद ने किया उपभोक्ता संकल्प कार्यक्रम

लखनऊ। गोमती नगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन इन में भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) की ओर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद क्यूसीआई के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरपी सिंह ने शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया। साथ ही ब्रजेश पाठक ने क्यूसीआई के क्वालिटी एंथम को लांच किया।
कार्यक्रम में क्यूसीआई के अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा कि जब यूपी आगे बढेगा, तभी देश आगे बढेगा। हम सोने पर सुहागा करना चाहता है। यूपी को पूरी दुनिया में पहुंचाना चाहते है। देश के साथ जुडे हुए लोग क्यूसीआई में काम करते हैं। हम स्मार्ट सिटी के साथ क्वालिटी सिटी को जोड रहे हैं। जक्षय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी यूपी में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर भारत में बडी चर्चाएं होती रही हैं। भारत हर क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ प्रगति करे यह क्यूसीआई की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश में जब तक यह पूरा नहीं हो जाता है तब तक भारत के बारे में परिकल्पना हम नहीं कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में जो योजना सफल होती है वह पूरे देश में सफल होती है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पूरे हिंदुस्तान का पांचवा भाग है। हर कार्य में हमारे दक्षता और गुणवत्ता होनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने नरेटिव बदला है। अब उत्तर प्रदेश में रहना गौरव की बात है। कायाकल्प से बेसिक शिक्षा के स्कूलों को दुरुस्त किया। इसके लिए सरकारी धन का प्रयोग नहीं किया बल्कि उन लोगों से सम्पर्क किया जो उस स्कूल से पढकर दिल्ली, मुंबई चले गए। उन्होंने स्कूलों को सही कराया। कानून व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने लॉ एंड ऑर्ड को बदल दिया है।
क्यूसीआई के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि क्यूसीआई को सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। जिसे सरकारी व निजी क्षेत्रों की गुणवत्ता का आंकलन करना होता है। हम 184 अर्थव्यवस्थों में पांचवें स्थान पर हैं। जल्द ही पहले स्थान पर होंगे। उन्होंने एमएसएसई को ग्रोथ इंजन बताया और कहा कि इससे उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना साकार कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर चुकी है। आज यहां वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की चर्चाएं हो रही हैं और हम बन सकते हैं। इससे पहले केवल उत्तर प्रदेश में मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए जाते थे। जेपीएस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लग रहे उद्योग सिर्फ कानून व्यवस्था की वजह से लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कभी उद्योगपति नहीं आना चाहते थे आज अतीक अहमद जैसे माफिया नहीं आना चाहते हैं। यह बडा बदलाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button