देश

मप्र के शिवपुरी के स्कूल को केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया

भोपाल। खेल और युवा कार्य एवं सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुंबई में फिट इंडिया क्विज 2022 के राज्य दौरध्स्टेट फाइनल वेब राउंड के सफलता पर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 72 विद्यालयी छात्रों को सम्मानित किया, जो कि अब राष्ट्र दौरध्नेशनल राउंड के लिए लड़ेंगे।
नेशनल राउंड को स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी हॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाएगा। मप्र से राज्य दौर पर सफल विद्यालय, शिवपुरी पब्लिक स्कूल,शिवपुरी को 2.5 लाख रुपये और उनकी टीम से अनिरुद्ध यादव और दिव्यांश गला को कुल 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। राज्य स्तर से द्वितीय स्थान के विद्यालय को एक लाख रुपये एवं उनकी टीम को 10 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर आए विद्यालय को 50 हजार एवं उनकी टीम को पांच हजार रुपए दिए गए। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल में भारत ने खेल तंत्र मे कई बदलाव देखे हैं, जो कि हमारे पदक तालिका में नजर आ रहे हैं। ओलिंपिक्स हो या पैराओलिमपिक्स या कामनवेल्थ गेम्स, मुझे यकीन है की इस बार सितंबर में हो रहे एशियन गेम्स में भारत सबसे अधिक पदक प्राप्त करेगा। शारीरिक स्वस्थ्य की जरूरत के बारे में बात करते हुए। मंत्री ने कहा कि भारत में ओबेसिटी, हृदय रोग के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। युवाओं में स्क्रीन टाइम भी बढ़ रहा है। इसका एकमात्र समाधान खेल मैदान हैं। फिट इंडिया क्विज का उद्देश्य फिटनेस का संदेश देना और स्कूल छात्रों को खेल इतिहास के बारे में जागरूक करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए हम स्कूलों में खेल को मुख्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास कर रहे हैं। अब खेल सिर्फ एक सहयोगी गतिविधि नहीं है, बल्कि शिक्षा और खेल विभिन्न प्लेटफॉमों पर एकत्रित रूप से साथ आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button